रक्सौल: धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा ।

रिपोर्ट-आराधना कुमारी। 

रक्सौल: दीपावली के बाद शुक्रवार को शहर में में गोवर्धन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने गोवर्धन की पूजा अर्चना करके सुख समृद्धि के साथ लोगों की रक्षा का संकल्प लिया। उसके साथ सभी ने जिस प्रकार धर्म की रक्षा करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाया। उसी प्रकार समाज के लोगों की हमेशा रक्षा करने के लिए संकल्प लिया। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर भारत में गोवर्धन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन हिंदू धर्मावलंबी घर के आंगन में गाय के गोबर से पर्वत बनाकर पूजा करते हैं। वहीं कुछ जगह गोवर्धन नाथ जी की प्रतिमूर्ति बनाकर, उसका पूजन करने का भी विधान है। इसके बाद ब्रज के साक्षात देवता माने जाने वाले गिरिराज भगवान को प्रसन्न करने के लिए उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *