पटना-मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि देश अभी खतरनाक मोड़ पर है। भाजपा को सत्ता से हटाना है। भाजपा विरोधी वोटों में बंटवारा रोकने के सभी प्रयास होंगे। इसके लिए लोकसभा चुनाव में वामदलों के साथ ही किसी भी दल से समझौता किया जा सकता है। आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सेक्यूलर वोटों को हर हाल में गोलबंद किया जाएगा। वैसे उपचुनाव के बाद भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शुक्रवार को आईएमए हॉल में आयोजित पत्रकारवार्ता में श्री येचुरी ने अफसोस जताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के साथ चले गए। एक सवाल के जवाब में कहा कि यदि वे भाजपा के साथ नहीं जाते तो वर्ष 2019 में संयुक्त विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होते। कहा कि अब गंगा में काफी पानी बह गया है। नीतीश कुमार ने मौका गंवा दिया। उस दौर में पूरा विपक्ष उन्हें नेता के रूप में देख रहा था। माकपा नेता ने कहा कि पूरे देश में जनता भाजपा की नीतियों और कार्यों से त्रस्त है। नई परिस्थितियों में सभी वाम व लोकतांत्रिक शक्तियों की एकजुटता जरूरी है। वैकल्पिक राजनीति देश की मांग है। येचुकी ने दावा किया कि भाजपा के शासन में बड़े व्यापारियों ने 11 लाख करोड़ रुपए का लोन लेकर उसे नहीं लौटाया है। दलित, मुसलमान पर हमले बढ़ गए। दो करोड़ लोगों को रोजगार का वादा हवा हो गया। एक सवाल पर कहा कि प्रणब मुखर्जी को आरएसएस की सभा में नहीं जाना चाहिए था। प्रणव दा ने अपने संबोधन में गांधी की शहादत की चर्चा नहीं की। संघ पर लगे तीन बार के प्रतिबंध की चर्चा नहीं की। उन्होंने कई मुद्दे नहीं उठाए। संघ की स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं थी।
Related Posts
अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य, नदी-तालाबों के तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
पटना : राजधानी पटना सहित राज्यभर में छठ पूजा के तीसरे दिन छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला…
बिहार में भारी बारिश और बाढ़ की बढ़ी चिंता,10 जिलों में अलर्ट जारी
पटना के दीघा में सोमवार को गंगा का जलस्तर 43.95 मीटर था जो मंगलवार को बढ़कर 44.29 मीटर पर पहुंच…
लालू परिवार और बहू ऐश्वर्या के बीच की लड़ाई रविवार को एक बार फिर सड़क पर आ गई।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर ऐश्वर्या द्वारा सामान छीनने और मारपीट का आरोप लगाने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच…