मोदी सरकार की पहल ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’

pmनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लड़कियों के साथ भेदभाव समाप्त करने तथा कन्या भ्रूण हत्या रोकने का आह्वान किया है। मोदी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अपने संदेश में लोगों से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के बारे में ‘माई जीओवी’ पोर्टल पर सुझाव भी मांगे हैं। उन्होंने लोगों से देश में बेटियों के साथ भेदभाव समाप्त करने तथा उनके लिए समानता का माहौल बनाने का अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हमें अपनी बेटियों की उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए। वे पढ़ाई से लेकर खेल के मैदान तक बेहतरीन प्रदर्शन कर रहीं हैं। मोदी ने कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने पर बल देते हुए कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है और गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों से इस बुराई को समाप्त करने के लिए मिलकर काम करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *