मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राजभाषा पुरस्‍कारों से इंदिरा और राजीव के नाम हटाए गए

PM_Narendra_Modi_360_Story

नई दिल्‍ली : केंद्र सरकार ने अपने एक बड़े फैसले में राजभाषा पुरस्‍कारों से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नामों को हटा दिया है। अहम यह है कि इस साल हिंदी दिवस पर दिए जाने वाले पुरस्कारों से इंदिरा और राजीव का नाम हटाया गया है। सरकार ने इन पुरस्कारों का नया नामकरण कर दिया है। सम्‍मान के तौर पर दिए जाने वाले ये पुरस्कार हिंदी के प्रगतिशील तरीके से उपयोग के लिए दिए जाते हैं। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय ने बीते 25 मार्च को इस बाबत एक आदेश जारी किया, जिसमें राजभाषा पुरस्‍कारों से इंदिरा और राजीव के नाम हटाए गए।
राजीव गांधी राष्‍ट्रीय ज्ञान पुरस्‍कार अब अब राजभाषा गौरव पुरस्‍कार के नाम से जाना जाएगा। वहीं, इंदिरा राजभाषा पुरस्‍कार का नाम बदलकर अब राजभाषा कीर्ति पुरस्‍कार कर दिया गया है। गौर हो हर वर्ष ये पुरस्‍कार दिए जाते हैं। चार की जगह अब दो कैटेगरी में ये पुरस्‍कार दिए जाएंगे। उधर, गृह मंत्रालय के इस आदेश पर कांग्रेस ने सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। वहीं, बीजेपी ने कहा कि सरकार किसी बदले की भावना से काम नहीं कर रही है। इस देश में अब तक जितनी भी योजना-परियोजना आई हैं, उनमें से अधिकांश के नाम इंदिरा और राजीव के नाम पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *