मोतिहारी: भाजपा जिलाध्यक्ष की बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभा प्रभारियों की हुई नियुक्ति

रिपोर्ट: सुबोध कुमार

पूर्वी चंपारण, रक्सौल:- भारतीय जनता पार्टी जिला के अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव हेतु जिला के अन्तर्गत विधान सभा प्रभारियों की घोषणा की है । रक्सौल विधान सभा के प्रभारी ई० जितेन्द्र कुमार ,सुगौली विधानसभा के प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह एवं नरकटिया विधानसभा के प्रभारी ज्योति नारायण चौधरी नियुक्त किये गये है । उनके मनोनयन से क्षेत्र के कार्यकर्ता ओं मे ख़ुशी की लहर दौड़ गई है । प्रभारियों की नियुक्ति पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो० डा० अनिल कुमार सिन्हा ,जिला प्रवक्ता गुडडू सिंह ,भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो० मनीष दूबे ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन भगत ,वरूण सिंह , सांसद पी ए अखिलेश सिंह ,सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय भगत ,दुर्गा परसाद ,श्याम शर्मा ,जितेंद्र सिंह ,महामंत्री प्रदीप सर्राफ़ ,अवधबिहारी पटेल ,अशोक पांडेय ,अनिरुद्ध सिंह ,अखिलेश गुप्ता ,ध्रुव परसाद , उदय कुमार सिंह ,मनोज शर्मा ,सुरेन्द्र तिवारी ,मदन परसाद ,कन्हैया सर्राफ़ ,रामनिवास भारती ,विजय कुशवाहा ,अनिल जोशी ,संजीव सागर आदि ने बधाई दिया है एवं आशा व्यक्त किया है कि लोकसभा का चुनाव भारी मतों से विजयी होगें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *