मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी

nitish

पटना :- मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस  के अवसर  पर  राज्यवासियों को  बधाई एवं  शुभकामनायें दी पटना,  25  जनवरी  2018  :-  मुख्यमंत्री  श्री  नीतीश  कुमार  ने  गणतंत्र  दिवस  की  पूर्व  संध्या  पर राज्यवासियों  को  बधाई  एवं  शुभकामनायें  दी  है।  उन्होंने  इस  अवसर  पर  स्वतंत्रता  संग्राम  के वीर  सपूतों  को  नमन  किया  और  कहा  कि  उनकी  कुर्बानियों  को  भुलाया  नहीं  जा  सकता  है। उनकी  कुर्बानी  का  ही  परिणाम  है  कि  आज  हम  सब  आजाद  हैं।  हम  सबको  अपनी  आजादी, एकता  एवं  अखण्डता  को  अक्षुण्ण  रखने  का  आज  संकल्प  लेना  है।  मिल-जुलकर  आपसी भाईचारा,  सद्भाव  एवं  शान्ति  राज्य  में  बनाये  रखना  है।  शान्ति  और  सद्भाव  में  ही  समृद्धि  और प्रगति  है।   मुख्यमंत्री  ने कहा  कि  आज  हम  सब  पुनः  स्वतंत्रता  संग्राम  के  वीर  सपूतों  को  याद  करते हैं,  उन्हें  शत्-शत्  नमन  करते  हैं  और  यह  प्रण  करते  हैं  कि  हर  कीमत  पर  देश  की  आजादी, एकता  एवं  अखण्डता  को बनाये रखेंगे।  सब  मिलकर  राज्य  एवं देश  के  गौरव  को बढ़ायेंगे।

विज्ञापन 

giit-web

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *