(पंकज कुमार श्रीवास्तव) बिहार में आज गुपचुप तरीके से सत्ता परिवर्तन का खेल जारी है। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को हटाकर एक बार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी दी जा सकती है। जनता दल युनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव के आज सुबह पटना पहुंचते ही गतिविधि तेज हो गयी है। शरद यादव के आने से जहाँ बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के समर्थको में मायूसी छायी है वही नीतीश समर्थक उत्साहित हैं। बिहार की राजनीति से जुड़े सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से कुर्सी संभालने को खुद ही तैयार हैं। शरद यादव के साथ जदयू के महासचिव और राज्यसभा सदस्य के सी त्यागी भी पटना पहुंचे हैं। नीतीश कुमार के आवास पर जदयू की अहम बैठक भी बुलाई गई है। इसमें शरद यादव,के सी त्यागी के साथ इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों को बुलाया गया है। और तो और जीतन राम मांझी को भी शामील किया गया है। बहरहाल कोशिश किया जा रहा है सत्ता परिवर्तन भी हो जाए पार्टी भी न टूटे।भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को हटाकर एक बार फिर से नीतीश कुमार को कुर्सी दी जा सकती है।
![](https://biharpatrika.in/wp-content/uploads/2015/01/nitish-kumar-cm.jpg)