मिसाल है ‘अभय अमन सेवा संस्थान’ का दुर्गापूजा

पटना। मां दुर्गा की भक्ति से ओतप्रोत एक परिवार द्वारा आरंभ किया गया दुर्गापूजा का आयोजन अपनेआप में एक मिसाल है। विगत दस वर्षो से ‘अभय अमन सेवा संस्थान’ की ओर अनवरत आयोजित यह दुर्गापूजा महोत्सव आर॰पी॰एस॰ प्रक्षेत्र की पहला पूजा स्थली है। स्थानीय ‘गिरिजा लक्ष्मी निवास’ के सामने आयोजित यह पूजा सादगी-स्वच्छता-समपर्ण की एक मिसाल है।img_7653

‘अभय अमन सेवा संस्थान’ के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया पूरे राज्य में संभवतः यह पहली पूजास्थली है जहाँ किसी से चन्दा या दान नहीं माँगा जाता है बल्कि लोग स्वेच्छा से आकर अपनी सामथ्र्य के अनुसार सहयोग राशि देते है और उसकी रसीद प्राप्त करते हंै।

आयोजन समिति के मुख्य संयोजक जगत नन्दन प्रसाद बताते हैं कि देवी दर्षन एवं प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में मुहल्लेवासी और दूर-दूर से भक्तगण पूजा स्थल पर पहुँचते हैं। विषेषकर महाअष्टमी महाभोग प्रसाद एवं महानवमी को महाभोग प्रसाद (खिचड़ी-सब्जी) ग्रहण करने के लिए बिहार के विभिन्न जिलो से लोग आते है एवं प्रसाद ग्रहण करते है। माँ दुर्गा सभी की मनोकामना पूरा करती है।

संस्था सचिव कविता नन्दन बताती हैं कि यहाँ जितना साज-सज्जा पर खर्च आता है उससे अधिक प्रसाद पर व्यय किया जाता है। सबसे ज्यादा ध्यान यहां की स्वच्छता और पवित्रता पर दिया जाता है। सजावट व आयोजन में आगत भक्तजनों के लिए इंतजाम आदि के लिए संस्था के सभी सदस्य अपने अपने परिवार के साथ हाथ बंटाते हुए अपना समपर्ण भाव प्रस्तुत करते हैं। इस अवसर पर संस्थान रक्तदान, नेत्रादान एवं देेहदान के लिये भी लोगो को समझाती एवं प्रोत्साहित करती है। इलाके की महिलाएं भी अपना हर संभव सहयोग प्रदान करती हैं।

आयोजन समिति के अन्य सदस्यों में राज नन्दन प्रसाद, पीताम्बर झा, रजनीकांत चैध्री, मुकेश कुमार, मुकेष कुमार झा, भोगेन्द्र यादव, गोविन्द झा एवं दीपक कुमार प्रमुख हैं। महिला सदस्यगण में सुशीला कुमारी, शारदा देवी, ममता सजल, विनीता चैधरी, रीता प्रसाद, सुनीता कुमारी, पूजा श्रीवास्तव, अनम, कोमल, जाह्नवी एवं वैष्णवी प्रमुख हैं।

ADVERTISEMENT

dashara-offer-for-small-computer-centers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *