मिलिए भोजपुरी फिल्मों की हेलन कहे जाने वाली सीमा सिंह से …

अनूप नारायण सिंह

‘कहां जइब राजा नजरिया लड़ाई के’ थी पहली फिल्म
सीमा सिंह भोजपुरी फिल्मों की आइटम गर्ल हैं। डांसिंग की वजह से लोग उनकी तुलना हेलेन से करते हैं। इस वजह से उन्हें हेलेन और डांसिंग क्वीन के नाम से भी बुलाया जाता है। सीमा अब तक करीब 250 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में आइटम सांग कर चुकी हैं। हाल ही में रिलीज एक हिट भोजपुरी फिल्म से फिर उनकी चर्चा हो रही है।
-सीमा ने प्रियंका चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस और दिनेशलाल यादव की एक्टिंग से सजी फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ में भी आइटम किया है।
– गाने को गुजरात के हलोल में फिल्माया गया । इसके करियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। इस आइटम सांग के बोल हैं बुलेरो की चाबी।
– यह गाना इस वक्त बिहार में भोजपुरी ऑडियंस की पसंदीदा है।
पापा नहीं चाहते थे फिल्म में आऊं
– सीमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पापा नहीं चाहते थे कि वे फिल्म इंडस्ट्री में काम करें। – उन्होंने बताया कि आज जो कुछ हूं, मम्मी के सपोर्ट के चलते आज यहां हूं। – सीमा ने बताया कि बचपन से ही उन्हें फिल्मों में काम करने का शौक था। उनका डांस देखकर उनके फ्रेंड्स उन्हें फिल्मों में जाने की सलाह देते थे। – सीमा ने बताया कि उनकी बड़ी और वो एक साथ डांस करतीं थीं। इसके बाद स्टेज शो करने लगी, फिर फिल्मों में आना हुआ।
बतौर एक्ट्रेस भी कर चुकी हैं काम
– सीमा ने बताया कि उन्होंने बतौर एक्ट्रेस ‘चोरवा बनल दामाद’ में भी काम कर चुकी हैं। – फिल्म में उनके अपोजिट थे भोजपुरी स्टार पवन सिंह। इस फिल्म से हीरोइन बनने की उनकी तमन्ना पूरी हो गई थी। – सीमा ने बताया कि उन्हें आइटम गर्ल कहलाने में भी गर्व महसूस होता है। आखिर आइटम नंबर्स से ही उनकी पहचान बनी है।
‘कहां जइब राजा नजरिया लड़ाई के’ थी पहली फिल्म
– सुनील बुबना कि फिल्म ‘कहां जइब राजा नजरिया लड़ाई के’ सीमा की पहली फिल्म थी। – सीमा ने भोजपुरी के अलावा राजस्थानी, मराठी, हिंदी और गुजराती फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। – उन्होंने वेस्टर्न और क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ली है। उनकी फेवरेट एक्ट्रेस श्रीदेवी हैं।