झारखंडः माओवादियो ने गुमला जिले में सात लोगों की हत्या कर दी है। गुमला के पुलिस ने अपने स्तर से हत्याकांड की पुष्टि भी कर दी है, लेकिन मृतकों की संख्या के बारे में कुछ नहीं बताया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या की यह वारदात मंगलवार देर रात करीब 10 बजे जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर घाघरा के बरलांग गांव में हुई है। इस घटना में माओवादियों का हाथ होने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है। हत्या के कारणों का पता अभी तक नहीं पता चला है। गुमला से आ रही खबरों के अनुसार घाघरा के बरलांग गांव में रात करीब 10 बजे माओवादियों का हथियारबंद दस्ता पहुंचा। दस्ते में करीब एक सौ नक्सली शामिल थे। उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग कर गाँववालों को मार गिराया। पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर जाँच और गोलीकांड की पडताल कर रही है।
माओवादियो ने गुमला जिले में सात लोगों की हत्या
