(मसौढ़ी से नीरज कुमार की रिपोर्ट)
मसौढ़ी: बीते शाम हुए मसौढ़ी स्टैंड के पास अगलगी में सैकड़ों झुगी झोपड़ी में रह रहे परिवार आज अपने आशियाने को सवारने में जुट गए। न जाने कितने ही ऐसे परिवार होंगे जो कल की घटना के बाद अपना सबकुछ उस अगलगी में गवा दिए। आपको ज्ञात हो कि कल शाम मसौढ़ी बस स्टैंड के नजदीक रह रहे झुगी झोपड़ी में आग लग गयी थी जिससे वहां पर स्थित सारी झोपड़ियां जलकर राख हो गयी थी। आंकड़ों की माने तो इस अगलगी में तकरीबन 30 से 40 झोपड़ियां जलकर राख हो गयी और पीड़ित सभी परिवार बेघर हो गए ।

घटना की सूचना मिलते हीं मसौढ़ी विधायिका रेखा देवी, जिला परिषद पटना के पूर्व अध्यक्ष नूतन पासवान, मसौढ़ी युवा जदयू नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार उर्फ गोल्डी, मो साहिल घटना स्थल पर पहुँचकर सभी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव मददत करने का आश्वासन दिया। मसौढ़ी नगर परिषद की और से सभी पीड़ित परिवार के बीच में ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण किया गया। अगलगी से बेघर हुए सभी पीड़ितो का सहारा मसौढ़ी रेलवे परिषर का एक मकान बना । जिसमें उनलोगों ने अपनी रात गुजारी। पीड़ितों से मिलने पहुंचे मसौढ़ी अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने भरोसा दिलाया है कि सभी को उचित मुआवजे के साथ साथ रहने के लिए एक वेकल्पिक जगह दी जाएगी।

लोक जनशक्ति के जिलाध्यक्ष सुनील पासवान, धनरुआ प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पासवान, डॉ एम के मंडल, इंजीनियर रविशंकर, गुड्डू राजपूत आदि लोगो ने पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री के साथ कंबल बांटी तो वही अहले सुबह मसौढ़ी के और भी सामाजिक कार्यकर्ता पीड़ितों के सहयोग में जुटे दिखे। मसौढ़ी विधायिका रेखा देवी, बीडीओ पंकज कुमार, प्रखंड प्रमुख रमाकांत रंजन किशोर, पलटन सिंह, अश्वनी कुमार उर्फ गोल्डी, उज्जवल कुमार सभी ने पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री और सर ढकने के त्रिपाल उपलब्ध करवाए। इस नेक कार्य में लगभग मसौढ़ी के हर वर्ग के लोग अपना सहयोग प्रदान कर रहें है ।
पीड़ितों के मदद के लिए आगे आए युवा कांग्रेस मसौढ़ी के सदस्य
रविवार को भीषण अगलगी से प्रभावित परिवारों के बीच राहत समाग्री वितरण कार्य पाटलीपुत्रा लोक सभा युवा काँग्रेस पुर्व महासचिव मृत्युंजय पाण्डेय द्वारा किया गया । जिसमे बिहार प्रदेश युवा काँग्रेस सचिव अरफराज साहिल साथ ही समाजसेवी इंजीनयर रवि के सहयोग से 10 पीस तिरपाल, 11 पीस शॉल ,10 किलो चुरा, 8 किलो मिठा, 1बोरा कपड़ा,1 पीस बिछावन, 1 पीस चटाई बांटा गया। युवा नेता कैप्टन राय उर्फ विकास यादव के सभी

साथी ने वितरण कार्य में सहयोग किया उपस्थित समाज सेवी नवल भारती, धर्मेन्द्र कलाकार, युवा काँग्रेस नेता शेरा कुमार, बिक्की राँय, प्रभात कुमार। लाभार्थी का नाम इस प्रकार है मो0शफीक, जासिम, अफरोज, फिरोज, मो0नसीम, मो0 रसीद, नुर आलम, मो0फरीद, मो0मुरसीद, इन्ताब, खुर्शीद। सलीसा खातुन, शहीदा खातुन, उमैदा खातुन, कैसि खातुन, जमीला खातुन, नजबुन खातुन ।
रेड क्रोस सोसाइटी ने भी किया बेघरो की मदद
अगलगी के शिकार लोगों के सहायतार्थ यथोचित सामग्री प्रदान करने के लिए सोमवार को भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी परिवार की ओर से अपने सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार को 15000 / (पन्द्रह हजार रूपये) प्रदान किये ।

