मतगणना जारी, बिहार में अधिकतर सीटों पर एनडीए आगे।

लोकसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों के अनुसार एनडीए की सरकार बनती तय दिख रही हैं।

बिहार में पटना साहिब से भाजपा के रविशंकर प्रसाद कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से 7509 वोटों से आगे चल रहे हैं।
वहीं पाटलिपुत्र सीट से भाजपा के रामकृपाल यादव राष्ट्रीय जनता दल की मीसा भारती से 3427 वोटों से आगे चल रहेे हैं।

बेगुसराय में भाजपा के गिरिराज सिंह 36981 वोटों से आगे चल रहे हैं।