भोजपुर में अपराधियों ने दी पुलिस को फिर चुनौती, ड्राइवर को मारी गोली, गंभीर रूप से जख्मी

आरा से अजय दीप चौहान की रिपोर्ट…

घटना की वजह अबतक साफ़ नहीं

बिहार के भोजपुर में एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने एक सवारी गाड़ी के चालक को गोली मार दी है। घटना में ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसके सीने में गोली लगी है। घटना की वजह क्या है यह अबतक साफ नहीं हो पाया है। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने के बाद पिरो थाना की पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की छानबीन कर रही है।

पिरो थाना क्षेत्र के पिरो-बिहिया रोड की घटना

पूरी घटना है बिहार के भोजपुर जिले के पिरो थाना क्षेत्र के पिरो-बिहिया रोड कि जहाँ एक सवारी गाड़ी के ड्राइवर को अज्ञात अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े गोली मार दी गई है। इस घटना में लगभग 42 वर्षीय वाहन चालक जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जख्मी जितेंद्र कुमार भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मल्थर गाँव के निवासी रामलोचन सिंह का पुत्र बताया जा रहा है। घटना के बारे में अबतक मुख्य वजह किसी को मालूम नहीं हो सका है।

गाड़ी को रिजर्व कर भाड़े पर लेकर गए थे

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जितेंद्र के साथ कुछ लोग उसकी गाड़ी को रिजर्व कर भाड़े पर लेकर गए थे। वो लोग कौन थे और कहाँ लेकर जा रहे थे। इसकी सूचना अबतक नहीं है। इसी बीच पिरो से बिहिया जाने वाले रास्ते में गोली लगने की घटना के बारे में सबको जानकारी हुई। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पिरो थाना को दी गई।

जख्मी ड्राइवर इलाज आरा सदर अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी ड्राइवर को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि चालक को अपराधियों द्वारा सीने में गोली मारी गई है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय पुलिस की ओर से बताया जा रहा है कि मामले की छानबीन की जा रही है। तत्पर कर्यवाई करते हुए अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *