भोजपुर बंद का मिला -जुला असर

bhakapa maleआरा:  बीते बुधवार को 6 महिलाओं के साथ हुए गैंगरेप के खिलाफ आज एक बार फिर सीपीआई माले समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के विरोध में  भाकपा माले समर्थकों ने भोजपुर बंद का आह्वाहन किया। इस दौरान कई सड़कों पर जाम लगा दिया गया और रेल यातायात को भी बाधित करने की कोशिश की गई। बंद समर्थकों ने आरा-पटना मुख्यमार्ग को भी जाम कर दिया। फिलहाल भोजपुर में बंद का मिला जुला असर दिख रहा है। बंद समर्थक आरोपियों पर कठोर कार्रवाई और पीड़िताओं को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।