भोजपुरी में बिहारी_स्टार

मिस्टर बिहार आदित्य मोहन दुबे   (फिल्म-अभिनेता)  बेतिया,  बिहार के रहनेवाले हैं,  इनके माता पिता इनको एक ऑफिसर बनाना चाहते थे,  लेकिन इनके मन में कुछ और था,  और इन्होने ग्रेजुएशन करने के बाद दिल्ली चले गए और वहा पर थियेटर ज्वाइन कर लिए उन्होंने ठान लिया था,  चाहे कुछ भी हो जाय हमे अपने मिट्टी बेतिया का नाम रौशन करना हैं बहुत छोटे जगह से आकर फिल्म अभिनेता बनना बहुत कठिन था, और उन्होंने दिल्ली से मुंबई जाने का मन बना लिए मुंबई में वो अंजान थे,  और जो भी जानने वाले थे,  उन्होंने ने भी दूरी बना ली, उन्होंने मुंबई में कुरियर बॉय का काम भी किया और ऐड शूट, मॉडलिंग, करना प्रारम्भ किये|

अभिनेता आदित्य मोहन अपनी मेहनत और काबिलियत से 2014 से अब तक लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम किये

लोगो ने उनकी मेहनत और काबिलियत को पहचाना और उन्होंने 2014 में अपनी पहली भोजपुरी फिल्म “विजयपथ एगो जंग” में दर्शकों का मन मोह लिया, फिल्म “विजयपथ एगो जंग” ने सफलता का परचम लहराया|

 

अभिनेता आदित्य मोहन अपनी मेहनत और काबिलियत से 2014 से अब तक लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम किये और कई सफल फिल्मे दिए जिसमे “विजयपथ एगो जंग”, आखिर कब तक, स्वर्ग, मोहब्बत के सौगात, इंडिया vs पाकिस्तान, इत्यादि रही हैं,  एवं हाल ही में मोतिहारी में फिल्म “करजा माई माट्टी के” निशा दुबे के साथ शूटिंग कर रहे हैं|

21 जून को पुरे बिहार और झारखंड में रिलीज हो रही हैं

अभी हाल ही में मिस्टर बिहार एवं काजल यादव अभिनीत फिल्म “काजल” जो की महिला सशक्तिकरण पर आधारित एक पारिवारिक फिल्म हैं,  21 जून को पुरे बिहार और झारखंड में रिलीज हो रही हैं, इस फिल्म से अभिनेता आदित्य मोहन और अभिनेत्री काजल यादव को बहुत उम्मीद हैं|

फिल्म ‘काजल’ में आदित्य मोहन, काजल यादव, अयाज खान, अनूप अरोरा ,पुष्पाक शुक्ला , शम्सम आगाज, उदय श्रीवास्त व, दिलीप सिन्हा मुख्या भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी खुद ब्रज भूषण ने लिखी है। यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और भोजपुरी सनसनी काजल राघवानी भी फिल्म में ठुमके लगाती नजर आयेंगी।

निर्देशक ब्रजभूषण जी ने सभी फ्रेम को बेहद सलीके से सजाया है। हर हर महादेव

                                                                                                                       विज्ञापन