नई दिल्ली : भारतीय आमों की बिक्री का रास्ता एक बार फिर साफ हो गया है। यूरोपीय संघ ने इनके आयात पर पिछले साल लगाया गया अस्थाई प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है। यूरोपीय आयोग की एक समिति ने सर्वसम्मति से प्रतिबंध हटाने का प्रस्ताव पारित कर दिया। वोटिंग के बाद समिति ने कहा कि प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से भारतीय आमों की निर्यात प्रणाली में काफी सुधार हुआ है।
ब्रिटेन के प्राकृतिक पर्यावरण मंत्री लॉर्ड डी मौले ने कहा कि हम इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने के लिए भारत और यूरोपीय सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहे थे और मुझे खुशी है कि आम का व्यापार फिर शुरू होगा। भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त जेम्स बेवन ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह भारत ब्रिटेन और भारत यूरोप व्यापार संबंधों के लिए सुखद समाचार है। विशेषकर भारतीय निर्यातकों और ब्रिटेनी ग्राहकों के लिए। आम का आयात तकरीबन एक महीने के बाद शुरू हो सकेगा जब यूरोपीय आयोग द्वारा नई विधायिका का अंगीकरण और प्रकाशन होगा।
भारतीय आमों पर से लगा बैन हटा
