विवेक चौबे
कांडी(गढ़वा) :- गुरुवार को भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता-शशि रंजन दुबे ने की।मुख्य अतिथि के रूप में बिरेन्द्र नाथ दुबे भी उपस्थित थे। आहूत की गयी बैठक का मुख्य उद्देश्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिन मनाना व सदस्यता अभियान ससमय शुरू करना था।
उपस्थित गणमान्य व भाजपाइयों के द्वारा सर्वसमत्ति से निर्णय लिया गया की छः जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। साथ ही भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम प्रत्येक बूथ प्रभारी के सहमति से संपन्न किया जाएगा।
मौके पर- भोला मेहता,उपाध्यक्ष-सीताराम तिवारी,सत्येंद्र चौबे, सुजीत दुबे,बाबू राम, विजय राम, सीताराम मेहता,लालू साव,मुरारी साव,प्रदीप सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

