भाजपा ने शनिवार को चौथी और पांचवीं सूची भी जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को उम्मीदवारों की 4थी और 5वीं लिस्ट जारी कर दी, गुजरात, हिमाचल में कई टिकट कटे हैं | दिन में चौथी सूची ग्यारह उम्मीदवरों की जारी करने के बाद शाम को पांचवीं सूची भी जारी कर दी। पांचवीं सूची में कुल 46 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। जिसके बाद अब तक बीजेपी ने 286 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसमें एक निर्दलीय का समर्थन भी शामिल है।

सबसे खास बात ये हैं कि झारखंड, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बड़ा फेरदबल करते हुए कई लोगों के टिकट काटे हैं। आइये देखते हैं किसे कहां से टिकट दिया गया है-

पलामू- विष्णु दयाल शर्मा

जमशेदपुर- विद्युत महतो

मुरैना – नरेन्द्र सिंह तोमर

दमोह (एमपी) प्रह्लाद पटेल

हजारीबाग- जयंत सिन्हा

पलामू- विष्णु शर्मा

सतना- गणेश सिंह

सीधी- रीति पाठक

शहडोल- हिमाद्री पाठक

खांडवा- नंद कुमार चौहान

झारखंड के गोड्डा से निशिकांत दूबे

कांगड़ा से कृष्ण कपूर (रामस्वरूप का टिकट कटा)

हमीरपुर से अनुराग ठाकुर

शिमला से सुरेश कश्यप

लोहरदगा- सुदर्शन भगत

वडोदरा- रंजन बेन

भिंडा- संध्या राय

जबलपुर- राकेश सिंह

राजमहल- हेमलाल

नॉर्थ गोवा- श्रीपद नाईक

खूंटी से अर्जुन मुंडा को टिकट ( इस सीट करिया मुंडा का टिकट काटकर अर्जुन मुंडा को टिकट दिया गया)

इससे पहले, बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार दोपहर 11 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। इसमें पार्टी ने तेलंगाना के 6, उत्तर प्रदेश के 3, केरल और पश्चिम बंगाल के एक-एक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने यूपी के कैराना सीट से हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह का टिकट काट दिया है। मृगांका सिंह बीजेपी की ओर से बीते लोकसभा उपचुनाव में कैराना सीट से उम्मीदवार थीं।

पार्टी ने यूपी की कैराना सीट से प्रदीप चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, नगीना सीट से डॉ यशवंत और बुलंदशहर सीट से भोला सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

साभार

विभिन्न स्रोत