भागलपुर में ”परीक्षित जोबनपुत्रा” ने दिए सक्सेसफुल पेरेंट्स बनने के मंत्र, “सक्सेसफुल पेरेंटिंग” वर्कशॉप का किया गया आयोजन


भागलपुर-
स्मार्ट सिटी भागलपुर के लोगों को स्मार्ट पेरेंट्स के साथ-साथ सक्सेसफुल पेरेंट्स बनाने के लिए पहली बार देश के प्रतिष्ठित प्ले स्कूल बचपन प्ले स्कूल के भागलपुर ब्रांच में पेरेंट्स के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसका नाम था “सक्सेसफुल पेरेंटिंग”। इस अवसर पर सबसे पहले बचपन प्ले स्कूल के मैनेजमेंट ने परीक्षित जोबनपुत्रा को सम्मानित किया। इस मौके पर बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर डॉ. मधुरेंद्र कुमार और सेंटर हेड रविकांत घोष bhachpan-play-school-1भी मौजूद थे। इस वर्कशॉप में देश के पॉपुलर पेरेंटिंग स्पीकर परीक्षित जोबनपुत्रा पेरेंट्स को बहुमुल्य टिप्स दिए। इन टिप्सों को अमल करके आप भी एक सक्सेसफुल पेरेंट्स बन सके। ये सेमिनार बच्चों की गलत मांग, गुस्सा, शरारत, टीवी-गेम्स और पढ़ाई से संबंधित समस्याओं को सुलझाते हुए बच्चों को अच्छी परवरिश देने का प्रैक्टिकल प्रोग्राम हुए। जोबनपुत्रा के इस तरह के सेमिनार से 12 लाख से ज्यादा पेरेंट्स लाभ उठा चुके हैं।  40 से अधिक देशों में इस तरह के सेमिनार आयोजित किए जा चुके है। इस सेमिनार में परीक्षित जोबनपुत्रा ने बताया कि मां-बाप बनना दुनिया का एक सुखद एहसास होता हैऔर हर कोई चाहता है कि उनके बच्‍चे बड़े होकर कामयाब बनें। ये उनकी एक मात्र और सबसे बड़ी इच्‍छा होती हैं। ऐसे में आखिर वो क्‍या है, जो बच्‍चों की कामयाबी को सुनिश्चित करता है। ऐसे में जरूरत है एक बेहतर पेरेंट्सबनने की। कई बार पेरेंट्स के लिए यह काम बेहद मुश्किल साबित होता है। कारण होता है माता-पिता और बच्चों के बीच दोस्ताना रिश्ते नहीं होना। लेकिन कई बार देखा गया है कि जब पेरेंट्स और बच्चे के बीच बहुत अच्छे संबंध होते हैं, तो भी वह अपने मन की बात खुल कर अपने पेरेंट्स से नहीं कह पाता है।हाल ही में स्‍टडी की गई है, जिससे पता चला है कि बच्‍चों की कामयाबी में सबसे अहम रोल उनके पेरेंट्सका होता है। हर बच्चे में कुछ खास होता है, बस जरूरत है सही है सक्सेसफुल पेरेंट्स बनकर अपने बच्चों को समझने की। ये एक साइकोलॉजिकल फैक्ट है।

इस सेमिनार में पेरेंट्स ने जाना कि : –

(1). अपने बच्चों की सायकोलॉजी को कैसे समझे

(2). अपने बच्चों को पढ़ाई में अव्वल कैसे बनाएं

(3). अपने बच्चे में छिपी हुई मानसिक शाक्तियों का कैसे विकास करें

(4). बच्चे की टीवी, कंप्यूटर गेम की गलत आदतों को कैसे कम करें

(5). बच्चे के अंदर कौटुम्बिक भावना और अच्छे संस्कारों का कैसे सिंचन करें।

(6). गोल्डन टिप्स फॉर हैप्पी मैरेज लाइफ इत्यादि बताए गए।