पटना : -ब्राह्मण समाज की उन्नति एवं विकास के लिए भी अन्य सामाजिक आयोगों कि तरह ही राज्य सरकारें ‘ब्राह्मण आयोग’ का गठन करें, जिससे गरीब ब्राह्मण समाज को भी मुख्या धारा व विकास के धरातल पर लाया जा सके| उक्त विचार अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित संजय तिवारी ने आज प्रेस वार्ता में कहा | श्री तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज में सभी उच्च कुल में जन्म लेने वाले संपन्न नही हैं, समाज में बहुत गरीबी व पिछड़ापन है जिसको कि ब्राह्मण आयोग का गठन करके राज्य सरकारें व केंद्र सरकार दूर कर सकती है | हमारा संगठन लगातार राज्य सरकारों के संपर्क में है और मांग कर रहे है कि आयोग का गठन जल्द से जल्द किया जाए, जिससे समाज का विकास किया जा सके| अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सबसे पुराना संगठन है जो ब्राह्मण हितों के लिए संघर्षरत है | ब्राह्मण समाज के बच्चों को पढने के लिए फ़ीस कि व्यवस्था, काम करने के लिए धन कि व्यवस्था एवं समाज कि गरीब कन्याओं की शादी के लिए हर संभव मदद करता है| बिहार राज्य में भी आगामी फ़रवरी 2018 में एक विशाल सम्मलेन किया जाएगा जिससे समाज के 101 जोड़ो का सामूहिक विवाह व यज्ञोपवीत संस्कार का भी कार्यक्रम रहेगा | अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्री राम मिश्रा ने कहा कि वें संगठन को लगातार आगे बढाने के लिए प्रयत्नशील है | दिसंबर तक पुरे बिहार में जिला इकाइयाँ गठित कर ली जाएंगी | अभी तक संगठन से 1 लाख लोग जुड़ चुके है, हमारा लक्ष्य दिसंबर तक 5 लाख तक का है | फ़रवरी 18 में बिहार राज्य सम्मलेन आयोजित किया जाएगा, जिससे गरीब कन्याओं कि शादी, रोजगार, व यज्ञोपवीत संस्कार भी किया जाएगा | ब्राह्मण समाज आज यज्ञोपवीत से दूर हट गया है | इस कार्यक्रम में लगभग 50 हजार समाज के कार्यकर्ताओं के आने का अनुमान है |
ब्राह्मण समाज की उन्नति एवं विकास के लिए ‘ब्राह्मण आयोग’ का गठन करें- संजय तिवारी
