बैलून्स के जरिए इंटरनेट

ballons

नई दिल्ली:  गूगल अब देश में बैलून्स के जरिए इंटरनेट फैसिलिटी मुहैया कराएगा। मोदी सरकार ने गूगल के लून प्रोजेक्ट के पायलट फेज को मंजूरी दे दी है। प्रोजेक्ट लून में गांवों को फोकस किया जाएगा जहां गूगल जमीन से 20 किलोमीटर की ऊंचाई पर बैलून्स रखेगा। ये बैलून्स 40 से 80 किमी के एरिया में इंटरनेट फैसिलिटी देंगे। बताया जा रहा है कि टेस्टिंग के शुरुआती दौर के लिए गूगल बीएसएनएल से हाथ मिला चुका है। हालांकि अभी तक, पायलट प्रोजेक्ट के लिए जगहों की पहचान नहीं हो पाई है।