बैंक कर्मचारियों 7 जनवरी से देशव्यापी हड़ताल पर

bank strike

बैंक कर्मचारियों की यूनियन ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर देशभर में सात जनवरी को हड़ताल करने का निर्णय किया है। बैंक यूनियनों ने उनकी मांग न माने जाने पर इस महीने के अंत में कई दिनों की हड़ताल करने की भी धमकी दी है। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू)  के संयोजक विश्वास उतागी ने बताया कि हम आईबीए के साथ 10वीं द्विपक्षीय वार्ता को जल्द से जल्द सिरे चढ़ता देखना चाहते हैं और इसलिए हम सात जनवरी को देशव्यापी हड़ताल पर जा रहे हैं।