बेगूसराय में आयोजित होगी रैली, कन्हैया के लिए वोट मांग सकते हैं राहुल गांधी-शबाना आजमी-केजरीवाल

पूरे देश का हॉट सीट बना बेगूसराय।

लाख प्रयास के बाद भी कन्हैया कुमार की प्रसिद्धि कम नहीं हो रही है। संसाधान के अभाव में भी कन्हैया कुमार गिरिराज सिंह के सामने पहाड़ बनकर खड़े हैं। वह खुलेआम भाजपा नेता को चैतावनी दे रहे हैं कि गिरिराज चचा आबहो ने बेगूसरायक जनता हरदी चूना लगबै लेल तैयार बैसल छह। उधर सूत्रों के हवाले से प्राप्त हो रही खबरों के अनुसार कन्हैया के समर्थन में कांग्रेंस अध्यक्ष राहुल गांधी, शरद पवार, शबानी आजमी, अरविंद केजरीवाल सहित दर्जनों सेलिब्रिटी बेगूसराय आ रहे हैं। हालांकि अभी तक सिर्फ शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने बेगूसराय आने की पुष्टि की है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बेगूसराय में सियासत गर्म है।कन्हैया के पक्ष में प्रचार करने प्रख्यात शायर एवं गीतकार जावेद अख्तर और उनकी पत्नी अभिनेत्री शबाना आजमी का आना तय हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *