बेगुसराय- सात वर्षीय नन्हे रोजेदार मो. ईकरमा को रोजे का जुनून

अनुज कुमार पाण्डेय  चिलचिलाती धूप ने भी नन्हे रोजदार का डिगा न सका ईमान चतरा/सिमरिया  (9 मई),  चिलचिलाती भीषण गर्मी  ने नन्हे रोजदार का  इरादा डगमगा न सका।  बलिक नन्हे रोजबार ने रोज रख पढ़ाई भी पूरी कर रहा है।

उक्त बालक अपने से बड़ों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है।  नन्हा रोजेदार सिमरिया निवासी मो.  इजहार के 7 वर्षीय पुत्र मो. इकरमा रोजा रख कर भी पढ़ाई कर रहा है।  मो. इकरमा केंद्रीय विद्यालय चतरा सिमरिया के क्लास दो में पढ़ाई कर लोगों के लिये मिशाल कायम कर रहा है।

   विज्ञापन

रोजा रखने से हमारी गुनाहो को माफ कर देता है अल्लाह

यह नन्हा बालक रोजे रख प्रतिदिन अपने विद्यालय सुबह सात बजे पहुंच जाता, जहां दोपहर दो बजे तक पढ़ाई करता है। इकरमा का कहना है कि रोजा रखने से हमारी गुनाहो को माफ कर अल्लाह ताला हमारे माँ पिता को इसका सवाब यता फरमाएंगे।  वहीं दूसरी ओर इसका साइंटिफिक फायदा के रूप में रोजा रखने से शरीर के अंदर का तंत्र लिवर भी मजबूत होता है।

नन्हा बालक रोजे के समय सारणी अनुशार अफ्तार कर पढ़ाई में प्रत्येक दिन लग जाता है।  पत्रकार द्वारा चिलचिलाती धूप में रोजे रखने के संबंध में पूछे जाने पर इकरमा ने कहा कि रोजा रखना हमें अच्छा लगता है जिसे आगे भी रखने का प्रयास करुगा .

                                                                                                          विज्ञापन