बीजेपी विधायक प्रह्लाद गुंजल पार्टी से सस्पेंड

rajasthan-mla-caught-on-tape-abusing-a-top-govt-doctor

राजस्थान के कोटा से बीजेपी विधायक प्रह्लाद गुंजल को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर सीएमओ को धमकी देने के आरोप थे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनके खिलाफ जांच के आदेश भी दे दिये हैं। सूत्र बताते हैं कि ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर हुआ है। गुंजल का एक टेप सामने आया था जिसमें वह सीएमओ दिनेश यादव को भद्दी गालियां देते हुए धमकाते सुनाई दिए थे,और गुंजल को इस बात पर अफसोस तक नहीं था और वह शुरुआत में इसे सही बताने की कोशिश करते रहे। हालांकि बाद में उन्होंने माफी भी मांगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *