बिहार से अश्विनी चौबे बनेंगे मंत्री

  • आनंद कौशलashwani-choubey

बिहार से अश्विनी चौबे बनेंगे मंत्री

आर के सिंह को भी केंद्रीय कैबिनेट में जगह

ताजा खबर है कि  केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार को एक बार फिर से हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच लंबी मंत्रणा के बाद कई नामों पर सहमति बन गई है और सूत्रों के मुताबिक आगामी राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश से जुड़े नेताओं को मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है।

बक्सर सांसद अश्विनी चौबे और आरा सांसद आर के सिंह को इस बार मंत्री बनाया जाएगा। अश्विनी चौबे मूलरूप से भागलपुर जिले से आते हैं और वर्तमान में बक्सर से सांसद हैं।

रविवार को शपथ लेने वालों में शामिल हैं-

-अश्विनी कुमार चौबे

-आर के सिंह

-शिव प्रताप शुक्ला

-वीरेंद्र कुमार

-अनंत हेगड़े

-हरदीप सिंह पुरी

-गजेंद्र सिंह शेखावत

-सत्यपाल सिंह

-अल्फोंस कन्ननाथनम

 

Advt. pmgdisha-web