बिहार: विवादित जमीन की बाउंड्री करा रहे संपतचक के राज फ्लावर मिल मालिक मिथिलेश सिंह पर गोलियों की बौछार, सहयोगी भी गोली लगने से घायल

दानापुर :-  पटना में अपराधियों ने दानापुर खगौल रोड स्थित सेंट कैरेन्स स्कूल के सामने वाले रोड से पश्चिम के इलाके में एक विवादित जमीन की बाउंड्री करा रहे संपतचक के राज फ्लावर मिल मालिक मिथिलेश सिंह पर गोलियों की बौछार कर दी।  इस गोलीबारी में मिथिलेश सिंह की मौत हो गयीं जबकि उनके साथ रहे एक व्यक्ति रविन्द्र भी गोली लगने से घायल हो गया।

विवादित जमीनों की खरीद बिक्री से हुई है उनकी हत्या 

मौके पर पहुंची दानापुर थाना पुलिस ने दोनों को तत्काल पारस हॉस्पिटल ले गयी जहाँ चिकित्सको ने मिथिलेश सिंह को मृत घोषित कर दिया वही घायल रविन्द्र कुमार का इलाज चल रहा है।  रविन्द्र के सीने में गोली लगी है।  मृतक मिथिलेश सिंह उम्र 46 वर्ष का रामकृषणा नगर में मकान है।  इनके बड़े भाई दरोगा बताये जा रहे हैं,  जो पूर्व में दुल्हिन बाजार के थाना प्रभारी भी रह चुके हैं।

मिथिलेश सिंह का संपतचक के वाटर पार्क के पास राज फ्लावर मिल है।  मिथिलेश सिंह के बड़े भाई अखिलेश कुमार सिंह पुलिस ऑफिसर हैं। मिथिलेश सिंह के बारे में बताया जाता है,  की वे जमीन का कारोबार भी करते थे। विवादित जमीनों की खरीद बिक्री में ही उनकी हत्या हो गयी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

घटना के जानकारी मिलते फ्लावर मिल मालिक मिथिलेश सिंह के परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन पारस अस्पताल पहुंचे।

        विज्ञापन