बिहार विभूति डॉ अनुग्रह नारायण सिंह को उनकी जयंती पर किया गया नमन

बिहार :-  विभूति डॉ अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती आज राज्य में मनाई गई। पटना में बिहार विभूति डॉ अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।  बिहार विधानमंडल परिसर स्थित डॉ अनुग्रह नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शत्-शत् नमन किया।

इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चैधरी, बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारूण रषीद, पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव, ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार, पूर्व विधान पार्षद रविन्द्र तांती, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी बिहार विभूति डॉ अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन एवं भजन प्रस्तुत किया गया।

                                                                                                                        विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *