पटना-भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक मुजफ्फरपुर नगर निगम के आयुक्त संजय दूबे और युवा कल्याण एवं खेल निदेशालय के निदेशक डॉ. संजय सिन्हा को अपर सचिव स्तर में प्रोन्नति मिली है। इसके अलावा श्रम संसाधन विभाग में निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण धर्मेन्द्र सिंह को अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार कौशल विकास मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, आईआरएस सेवा के अधिकारी और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग में अपर सचिव आनंद कुमार को राजस्व विभाग में लौटने के लिए विरमित (रिलीव) करने का आदेश जारी कर दिया गया है।बिप्रसे के अधिकारियों का तबादला बिहार प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का तबादला किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डॉ. गगन को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बांका संजय कुमार लाल और वरीय उप समाहर्ता, मुजफ्फरपुर मणिभूषण किशोर को उनके विभाग में ही ओएसडी बनाया गया है। इसके अलावा रोहतास के वरीय उप समाहर्ता अशोक कुमार गुप्ता को अनुमंडलीय लोक शिकायत पदाधिकारी महनार और शेखपुरा के वरीय उप समाहर्ता कुमार सिद्धार्थ को बांका का लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं प्रशासी पदाधिकारी, महिला विकास निगम अंजू कुमारी को राज्य महिला आयोग में उपसचिव जबकि सीवान की वरीय उप समाहर्ता पूनम कुमारी का तबादला प्रशासी पदाधिकारी, महिला विकास निगम के पद पर किया गया है।
Related Posts
CBSE ने 10वीं की परीक्षा परिणाम घोषित की, लड़कियों ने मारी बाजी
नई दिल्ली : -CBSEने 10वीं की परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है | इस बात की जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन…
वाहन चेकिंग की आड़ में पुलिसिया गुंडागर्दी के विरोध ‘आप’ ने रखा पटना बन्द!
वाहन चेकिंग की आड़ में पुलिसिया गुंडागर्दी के विरोध ‘आप’ ने रखा पटना बन्द! पटना.बुधवार को आम आदमी पार्टी, पटना…
जीआरपी रेल से संरक्षण प्राप्त असामाजिक गुंडा तत्व के खिलाफ आम आदमी पार्टी के प्रखंड सचिव ने दायर कराया केस, मारपीट और टेम्पू छीनने की है घटना
कल हुए मारपीट और छिनतई एवं टेम्पू छीनने की घटना से प्रताड़ित हुए मधुबनी जिले के आम आदमी पार्टी के…