लोकसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों के अनुसार एनडीए की सरकार बननी लगभग तय हो गयी हैं। बीजेपी अकेली 292 सीटों पर आगे चल रही है।
बिहार में पटना साहिब से भाजपा के रविशंकर प्रसाद कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से 74150 वोटों से आगे चल रहे हैं।
वहीं पाटलिपुत्र सीट से भाजपा के रामकृपाल यादव पीछे चल रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल की मीसा भारती से 6337 वोटों से आगे चल रही हैं।
बिहार में रामकृपाल यादव को छोड़ कर तक़रीबन भाजपा के सभी बड़े नेता आगे चल रहे हैं। अभी तक के रुझानों के अनुसार बिहार में एनडीए भारी जीत की तरफ बढ़ रही है।
