बिहार: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन

_1515979702

बिहार के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का निधन हो गया। दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान कल देर रात उनका निधनं हो गया।
शिवहर के अम्बाकला निवासी रघुनाथ झा 78 साल के थे। वे बिहार के राजनीति के एक प्रमुख हस्ती थे। उनका 37 वर्षों का संसदीय जीवन यहां है। वे लगातार छह वार शिवहर से विधायक और दो बार क्रमशः गोपालगंज ओर बेतिया से सांसद रहे। बिहार सरकार ने डेढ़ दर्जन से अधिक विभागों के मंत्री रहे। इसके अलावा वे केन्द्र में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने भारी उद्योग राज्य मंत्री रहे।
स्व. झा जनता दल के गठन के बाद उसके प्रथम प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ सजपा ओर समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे थे। साथ ही जनता विधानमंडल दल के नेता और जनता दल और समता पार्टी दल के मुख्य सचेतक भी रहे थे। वे 1990 में मुख्यमंत्री पद का चुनाव भी लडा था तथा लालू प्रसाद को मुख्यमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शिवहर जिला के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। स्व. झा अपने पिछे एक पुत्र और पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर सुनते ही उसके समर्थकों ने शोक की लहर दौड़ गई है।