बिहार के गंगा प्रसाद बने मेघालय के नए गवर्नर

बिहार के गंगा प्रसाद मेघालय के नए गवर्नर बनाये गए हैं. जीवन के प्रारंभिक काल से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक के नाते समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते रहें। भारतीय जनसंघ एवं भाजपा के प्रत्याशी के रूप में 1967, 1969 एवं 1985 में दानापुर विधान सभा से चुनाव लड़े । आपातकाल के समय पूर्णकालिक के रूप में कार्य किया एवं कुर्की जब्ती होने के पश्चात् गिरफ्तारी दी। आइये और जाने इनके सम्बन्ध में……. ganga-prasad

नाम:- गंगा प्रसाद
पिता:- स्व0 मुन्दर साह
पता:- मुन्दर साह कोल्ड स्टोरेज, खाजपुरा, बेली रोड, पटना, बिहार।
पूर्व दायित्व निर्वहन

  • भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश निधि प्रमुख।
  • भाजपा का प्रदेश महामंत्री, बिहार।
  • 1994 में बिहार विधान परिषद् का सदस्य निर्वाचित हुए तथा कुल 18 वर्षो तक बिहार विधान परिषद् का सदस्य रहा।
  • बिहार विधान परिषद् में भाजपा विधायक दल का नेता।
  • बिहार विधान परिषद् में पाॅंच वर्षो तक नेता प्रतिपक्ष।
  • राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के शासनकाल में बिहार विधान परिषद् का नेता, सतारूढ़ दल इसके उपरान्त उपनेता, सतारूढ़ दल का दायित्व ।
  • संघ का अनुषांगिक संगठन लघु उद्योग भारती में बिहार और झाखण्ड का क्षेत्रीय अध्यक्ष।
  • राष्ट्रीय संरक्षक, भारतीय चैरसिया महासभा।

वर्तमान पदभार

  • राज्य प्रधान, बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा, बिहार प्रदेश।
  • अध्यक्ष, बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ, बिहार प्रदेश।
  • प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, बिहार ईकाई।
  • प्रदेश अध्यक्ष, दधीचि देहदान समिति बिहार ।
  • संरक्षक, अखिल भारतीय चैरसिया महासभा।
  • भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य।
  • कैलाशपति मिश्र न्यास समिति के अध्यक्ष।

विज्ञापन

iso

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *