बिहार के कानुन व्यवस्था पर सवालिया निशान,आरा सिविल कोर्ट में आत्मघाती हमला।

bihar patrika(पंकज कुमार श्रीवास्तव) बिहार के कानुन व्यवस्था पर सवालिया निशान,आरा सिविल कोर्ट में आत्मघाती हमला। एडीजी गुप्तेश्वर पाण्डे के अनुसार आत्मघाती महिला के साथ एक पुलिसकर्मी की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। वही गृहमंञालय ने बिहार सरकार से रिर्पोट माँगी है। एन.आई.ए.इस घटना की जाँच कर सकती है। बताते चले आईबी ने 4 दिनों पहले अलर्ट भेजा था। बहरहाल पहली नजर में ये घटना आंतकी नहीं जान पडती है। कारणों की पडताल करें तो पायेगें,घटना हाजत के पास हुई है। साथ ही इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि ये बम बेहद शक्तिशाली भी नहीं थी। जो किसी आंतकी हमला को अंजाम दे सके। पहली नजर में ये घटना अपराधियों की आपसी लडाई के तहत किसी कैदी को पेशी के दौरान हत्या करने की साजिश हो सकती है। बहरहाल घटना स्थल पर थानेदार से लेकर आई.जी. तक मौजूद है। घटना से जुडे हर पहलू पर गम्भीरतापूर्वक जाँच हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *