बिहटा में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का खुलासा, किराये के मकान मे दो माह से चलता था धंधा, संचालिका समेत पांच गिरफ्तार    

 

 

 

 

पटना- बिहटा में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का खुलासा। किराये के मकान मे दो माह से चलता था धंधा।दो संचालिका,दो लड़कियां और एक ग्राहक गिरफ्तार।आपतिजनक समान बरामद। 1 से 2 हजार में होता था सौदा। पुलिस कर रही है छानबीन।इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर महावीर नगर में पुलिस ने छापेमारी कर इस रैकेट का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पहले एक पुलिस को ग्राहक बनाकर भेजा गया।संचालिका ने 1 हजार में रेट तय किया। पुलिसकर्मी यह कहकर लौट गया कि उसे लड़की पसंद नहीं है।जिसके बाद कार्रवाई की गयी। पकड़ी गयी संचालिका में नीलम देवी यही की रहने वाली है, जबकि एक अन्य संचालिका रेखा देवी ने अपना पता नही, नौबतरपुर बता रही है। देह व्यापार के लिये आयी लड़कियां में माधुरी देवी ( 24),पति शिंजो साव कुमार गली चौक थाना पटना सिटी, तथा पम्मी देवी(24), पति बबन शर्मा, खाजपुरा ,हवाई अड्डा थाना पटना की रहने वाली है। लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया युवक तारानगर ,बिहटा के राजदेव राम का पुत्र करीमन कुमार (32) है। पुलिस का कहना है कि अभी पूछताछ जारी है। पुलिस इनके द्वारा बताया गये जानकारी की छानबीन कर रही है।