त्रिपुरा :- बिप्लब कुमार देब असम राइफल्स ग्राउंड में आज त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। बिप्लब देब के शपथ लेते ही 70 सालों में पहली बार पूर्वोत्तर राज्यों में कमल का फूल खिला | पहली बार पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की सरकार सत्ता में आ गई है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी सहित कई केंद्रीय मंत्री मौजूद हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह की खासियत यह है कि इसमें पूर्व सीएम माणिक सरकार भी पहुंचे हैं। गुरुवार को माणिक सरकार को निमंत्रण देने के लिए खुद बिप्लब और बीजेपी महासचिव राम माधव उनके घर पहुंचे थे। बिप्लब देब के साथ 9 अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। जिष्णु देब बर्मन उप मुख्यमंत्री होंगे।
विज्ञापन