बाढ़ का कहर अमनौर में भी

*अनूप नारायण सिंह*

दर्जनों गांव बाढ़ के पानी में डूबा

राहत के लिए भटक रहे बाढ़ पीड़ितimg-20170824-wa0002

सारण 24-08-2017. सारण तटबंध के निकटतम गांव व तीन पंचायतो, धर्मपुर जाफर, बसंत पुर बंगला, अमनौर कल्याण के लगभग एक दर्जन गाँव बाढ़ के चपेट में आ गई है। कुआरी, बगही, परशुरामपुर, निचले भाग, गुणा छपरा, डवर छपरा, निशंक बिशुनपुर, साहपुर, गोसी अमनौर, पूर्ण रूप से बाढ़ के चपेट में आ गए है। कुआरी, परशुरामपुर, गुना छपरा, इन गाँव के प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क के ऊपर से तीन चार फीट पानी तेज गति में गिर रही है, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बगही नहर पुल के पास बाढ़ पीड़ित घर छोड़कर तंबू गाड़कर रह रहे है। साथ ही मवेशियों को साथ रखने को मजबूर है, पर चारा के अभाव में कई लोग आधे दाम में मवेशियों को बेच रहे है। कुछ लोग सारण तटबंध पर रह रहे है। पानी की धारा इतनी तेज है कि आस पास के गाँव को भी 24 घण्टा के अंदर अपने आगोस में लेलेगी। बाढ़ की सूचना पाकर सुबह से ही प्रशासन बाढ़ की सुधि लेने ,हेतु चक्कर लगाते दिखे, पर अभी तक किसी प्रकार का राहत नही दी गई है। ग्रामीण केले के नाव बनाकर आने जाने का संसाधन बनाए हुए है। मंगलवार से लोग बाढ़ के चपेट में है।
Adv.
pmgdisha-web
लोग राहत सामग्री के लिए टकटकी लगाए हुए है, पर प्रशासन को कौन कहे पंचायत के मुखिया भी आँख चुराते नजर आए। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। बगही पुल के पास गुसाए ग्रामीण प्रदर्शन भी किया। उन्होंने नाव के साथ जल्द राहत सामग्री वितरण करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि इस हालत में किसी प्रकार तिरपाल खरीदकर रहने को मजबूर है। बीडीओ बैभव कुमार, सीओ मनोज श्रीवास्तव ,थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार,ने बाढ़ क्षेत्रो का भम्रण करने के दौरान कहा कि जिला प्रशासन से चार नाव, तिरपाल व राहत सामग्री की मांग की गई है। जल्द ही शिविर लगाकर राहत सामग्री की वितरण करने की बात कही। साथ ही जन प्रतिनिधियों में अलग अलग झुण्ड में पूर्व विधायक कृष्ण कुमार, पूर्व प्रमुख सुनील राय, जिला पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सिंह, भम्रण करते दिखे। इन्होंने बाढ़ पीड़ितों को हर तरह से सहयोग बहाल कराने  का आश्वासन दे रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *