नई दिल्ली। गुरुवार को देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट 2018 पेश किया। जिसका आम इंसान को काफी वक्त से इंतजार था। चलिए आपको बताते हैं बजट में आम इंसान के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा हुआ। अपने बजट भाषण में वे किसान, गरीब, युवा, गृहणी, उद्यमी सबों को खुश करते दिखाई दिए।
वित्तमंत्री जेटली ने किसानों को लागत मूल्य से 50 प्रतिशत अधिक देने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि वर्ष 2022 तक हम किसानों की आमदनी को दुगना कर देंगे। इस बजट में कुछ चीजें सस्ती हुई तो कई के लिए आम लोगों को अब अधिक खर्च करना पड़ेगा। वरिष्ठ नागरिकों को डिपॉजिट में राहत दी गई है।
उनकी डिपॉजिट 10 हजार से बढक़र 50 हजार (बिना टैक्स) हो गई है। लेकिन बजट का सबसे ज्यादा इंतजार आम आदमी को होता है। उनको जानना होता है कि इस बार उन्हें किस चीज में राहत मिली है और कौन सी चीज सस्ती हुई है। चलिए जानते हैं इस बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा…
महंगी हुई ये चीजें
टीवी-मोबाइल के दाम बढ़ेंगे
देशी मोबाइल, लैपटॉप भी महंगे होंगे
इलेक्ट्रोनिक्स और फूड प्रोसेसर पर 5 फीसदी की कस्टम ड्यूटी बढ़ाई
31 जनवरी 2018 के बाद खरीदा शेयर पर 10 प्रतिशत टैक्स
मेडिकल बिल पर 15 हजार की छूट नहीं रहेगी
फुटवेयर पाट्र्स की कस्टम ड्यूटी बढ़ाई।
फुटवेयर पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई।
गोल्ड के इंपोर्ट पर 3 फीसदी का सोशल वेलफेयर सरचार्ज।
चांदी के इंपोर्ट पर 3 फीसदी का सोशल वेलफेयर सरचार्ज।
सस्ती हुईं ये चीजें
काजू
पेट्रोल
डीजल
आइरिस स्कैनर
सौर बैटरी
देश में तैयार हीरे
ई-टिकट पर से सर्विस टैक्स कम किया गया
एलएनजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस)
प्रिपेएर्ड लेदर
सिल्वर फॉयल
पीओसी मशीनें
फिंगर स्कैनर
माइक्रो एटीएम