फिल्म ‘राज’ के अभिनेता ‘डिनो मोरिया’ की सच्चाई आई सामने कुछ इस तरह..

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता डिनो मोरिया को राज फिल्म से बॉलीवुड में एक अलग ही पहचान मिली थी। इस फिल्म में उनकी को स्टार बिपाशा बसु थी, फिल्म ‘राज़’ में इन दोनों की जोड़ी को दर्शको ने काफी पसंद किया था, बिपाशा को इस फिल्म के बाद काफी बड़ी बड़ी फ़िल्में मिली जिससे उनका बॉलीवुड करियर चमक गया, लेकिन डिनो मोरिया इस फिल्म के बाद अपने फ़िल्मी करियर में ज्यादा नहीं चमक पाएं और फिर गायब ही हो गए।

आपकी जानकरी के लिए बता दे कि साल 2002 में आयी फिल्म राज की शूटिंग के दौरान डिनो मोरिया और बिपाशा बसु एक दूसरे के काफी करीब भी आ गए थे। और इनके अफेयर की चर्चा उस वक़्त काफी हो रही थी, लेकिन किसी वजह से इन दोनों ने एक दूसरे से दूरियां बना ली। फिलहाल अभिनेता डिनो मोरिया अब कम ही नज़र आते है, कभी कभी उन्हें किसी अवार्ड फंक्शन में ही देखा जाता है। बॉलीवुड में उनकी फिल्म आये हुए भी काफी समय बीत गया है।

इन दिनों अभिनेता डिनो मोरिया का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसके अंदर डीनो बॉलीवुड के स्टार अभिनेता वरुण धवन को मुक्केबाजी सिखाते नज़र आ रहे है। बता दे कि डिनो मोरिया के साथ मुक्केबाजी करते हुए इस वीडियो को वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया है। मिली जानकारी के अनुसार वरुण धवन अपनी आने वालीं फिल्म “अक्टूबर” के लिए डिनो मोरिया से बॉक्सिंग को सीखने के लिए उनसे इस समय मदद ले रहे है। बताया जा रहा है कि वरुण धवन के द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो से डिनो की झलक काफी समय बाद दिखाई दी है।

बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया अभिनेता के साथ साथ एक मॉडल और फिल्म निर्माता भी है। अभिनेता डिनो मोरिया का जन्म 9 दिसंबर 1975 को बैंगलोर के कर्नाटक में हुआ था। अभिनेता डिनो मोरिया ने बॉलीवुड के आलावा तमिल, कन्नड़, और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। डिनो ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1999 में आयी फिल्म कभी कभी से की थी। डिनो मोरिया को साल 2002 में आयी फिल्म राज के लिए ज़ी सिने पुरस्कार भी मिला था। वैसे डिनो मोरिया अभिनेता के साथ साथ एक बिजनेसमेन भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *