मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वह एक साल पहले रिलेशनशिप में थी, लेकिन अभी सिंगल है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक बार शादी करने में यकीन रखती है। प्रियंका के इस बयान के बाद कई कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा था वह अपने पार्टनर की जैकेट पहन चुकी है और उसके साथ शॉवर ले चुकी हैं।
बता दें कि प्रियंका अपने बोल्ड अंदाज के अलावा अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बेबाकी से बताती हैं। उन्होंने करन के शो ‘कॉफी विद करन’ में भी अपनी लाइफ के बारे में कई खुलासे किए थे। करन के शो में उन्होंने कहा था कि वह अपने पार्टनर की जैकेट पहनती हैं और उसे ब्रेकअप के बाद भी नहीं लौटाया।