प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले पर फहराया झंडा, देशवासियों को दी आजादी की बधाई

नई दिल्ली-भारत की आज़ादी के 71 साल पूरे होने के अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लालकिले पर तिरंगा झंडा फहराया. राष्‍ट्रगान की धुन के साथ तिरंगे को सलामी दी गई. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों को आजादी की 72वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी.आजादी के पर्व पर संबोधित करते हुए पीएम ने देश की बेटियों की उपलब्धियों को गिनाया. बता दें कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी का ये लाल किले की प्राचीर से आखिरी भाषण है. आज पीएम लाल किले से ‘आयुष्मान भारत योजना’ का ऐलान भी करेंगे.इस दाैरान लाल किले पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा समेत एनडीए और यूपीए की कई हस्तियां मौजूद हैं. इस भाषण में पीएम मोदी अपनी सरकार की चार साल की प्रमुख उपलब्धियों के साथ चुनावी लक्ष्यों को देखते हुए अहम लोक कल्याणकारी घोषणाएं कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *