पटना : प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 134वीं जयंती पर राजेंद्र चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित की. राजकीय समारोह में माल्यार्पण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महिला चरखा समिति की महिलाओं के बीच खादी का वस्त्र वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया. इसके साथ ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री राजधानी के बांस घाट स्थित राजेंद्र घाट जाकर देशरत्न की समाधि स्थल पर पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय गांधी, नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह और जदयू नेता मुकेश कुमार सिंह समेत अनेक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रथम राष्ट्रपति को नमन किया. इस अवसर पर सूचना जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी.
Related Posts
सुपर 30 वाले आनंद सर के सुपर कमाई का पर्दाफाश, पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर
पटना- बहुचर्चित कोचिंग संस्थान सुपर 30 विवादों के घेरे में है। कोचिंग के संचालक आनंद कुमार पर आरोप है कि…
सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब की तस्करी में तेजी, प्रशासन की मुस्तैदी से 2 तस्कर गिरफ्तार
संतोष कुमार शर्मा, मधुबनी बिहार में शराबबंदी है, पर यह बंदी कुछ लोगों के लिए रोजगार बन गयी है। खास…
कृषि विज्ञान केन्द्र में पोषण माह कार्यक्रम का किया शुभारंभ
खोदावंदपुर/बेगूसराय. कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पोषण माह का शुभारंभ केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह…
