प्रखंड व अंचल कार्यालय में कर्मियों की गैरहाजिर से ,कटी एक दिन की तनख्वाह

विवेक चौबे

एसडीओ के औचक निरीक्षण‎ के दौरान गायब थे कर्मचारी‎

कांडी(गढ़वा) :-  प्रखंड सह अंचल कार्यालय से गुरुवार को कार्य अवधि के दौरान कई कर्मी अनुपस्थित थे। सदर एसडीओ ने गैरहाजिर कर्मियों की हाजिरी काटते हुए एक दिन का वेतन स्थगित कर इसकी सूचना डीसी को दे दी। अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा सदर-प्रदीप कुमार ने कांडी प्रखंड सह अंचल कार्यालय कांडी का गुरुवार सुबह 10.30 बजे के बाद औचक निरीक्षण‎ किया।

इस दौरान दोनों कार्यालयों में मात्र तीन चार कर्मियों को छोड़कर शेष ड्यूटी से गैर हाजिर पाए गए। इनमें मैदानी कर्मचारियों‎ के साथ- साथ ऑफिस स्टाफ भी शामिल हैं। इस बावत अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि दोनों कार्यालय से कई कर्मचारी नदारद थे। जिनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। इस दौरान कांडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी-गुलाम समदानी रांची गए हुए थे,जबकि अंचल पदाधिकारी-राकेश सहाय कांडी व मझिआंव के दोहरे प्रभार में हैं।

इसकी लिखित सूचना गढ़वा जिला के उपायुक्त हर्ष मंगला को दे दी गई है। मौके पर मौजूद सूत्रों की मानें तो एसडीओ के निरीक्षण‎ के दौरान केवल दो राजस्व कर्मचारी‎ राजेश त्रिपाठी व इन्द्रेश्वर बैठा ही उपस्थित‎ थे। शेष लोग उस वक्त कार्यालय में मौजूद नहीं थे। हालांकि बाद में कई लोग अपनी ड्यूटी पर ऑफिस पहुंच गए।

                                                                                                                            विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *