पेशावर – आतंकी हमला २० बच्चो की मौत

terrorist2

(पेशावर )  पाकिस्तान के पेशावर में आतंकियों ने आज दोपहर में बड़ा हमला कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने आज पेशावर के एक प्रसिद्ध आर्मी स्कूल पर हमला बोल दिया। इस हमले में हमले में 20 बच्चों की मौत हो गई है और दर्जनों अन्‍य बच्चे हमले घायल हो गए हैं। मरने वालों की कुल संख्‍या 23 बताई जा रही है, जिसमें दो टीचर्स और एक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। गौर हो कि इस स्‍कूल को सेना द्वारा संचालित किया जाता है।

स्‍कूल में आतंकी हमले के दौरान 1500 बच्‍चे मौजूद थे और काफी संख्‍या में बच्‍चे ऑडीटोरियम में परीक्षा दे रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि काले कपड़े पहने हुए कई आतंकवादी वरसाक रोड स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में घुस गए और अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर। यह खबर भी सामने आई है कि एक हमलावर ने बम से खुद को उड़ा लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया स्कूल को चारों ओर से घेर लिया गया है और बचाव अभियान जारी है।