वाशिंगटन : अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने एक बड़ी सफलता में आठ ऐसे नए ग्रहों की खोज की है, जो जीवन को सहारा देने की संभावना में सक्षम हो सकते हैं। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने घोषणा की है कि उनके सितारों के ‘गोल्डीलॉक्स’ जोन में आठ नए ग्रह मिले हैं। ‘हारवर्ड-स्मिथसोनियान सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स’ (सीएफए) के प्रमुख लेखक गुइलेर्मो टोरेस ने कहा, ‘इनमें से अधिकांश ऐसे ग्रह हैं जहां पृथ्वी जैसी चट्टानें हो सकती हैं।’ नासा के केपलर अंतरिक्ष दूरदर्शी के जरिए इन नए ग्रहों की पुष्टि की गई है। अब केपलर के जरिए पुष्ट ग्रहों की संख्या 1,000 से अधिक हो गई है।
पृथ्वी जैसे आठ और नए ग्रह मिले

