पश्चिमी चंपारण के छह गाँव बने कैशलेस |

पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया,लौरिया,बगहा प्रखंडो के कुल 6 गाँव कैशलेश घोषित किये गए | कॉमन सर्विस सेन्टर के संचालको के साथ जिला प्रबंधक श्री शिव शांत कुमार एवं कुमार प्राणेश ने बताया कि उक्त गाँवों के परिवारों एवं दूकानदारो को कैशलेस का प्रशिक्षण देकर कैशलेस व्यवस्था से जोड़ा गया | साथ ही यह भी बताया गया कि ग्रामीण एवं दुकानदार एयरटेल मनी ,एस.बी.आई. बडी  एवं आधार के जरिये भुगतान के साथ ही लेनदेन कि जानकारी दी गयी | ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए जिला प्रबंधक द्वारा कहा गया कि कैशलेस प्रणाली से सभी को काफी सुविधा मिलेगी एवं लेनदेन में नगदी से बचा जा सकता है |