अररिया:- नगर थाना से महज़ कुछ दूरी पर पूर्व से चल रहे जमीन विवाद में परोस के लोगों ने जानसे मारने की नीयत से घर पर हमला कर दिया, और घर के तमाम लोगों को मारापीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमे पत्रकार मेराज खान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमलावर 15 से 20 की संख्या में थे
सभी ने मिलकर हमला कर दिया। हमलावरौं में 01. मोo इलयस पिता मोo उल्फा 2.आफताब, 3. महताब, 4. शाहिद, 5.मिस्टर, 6. लड़डन, 7. मिस्टर, 8.रूमी, सभी पिता मोo इलयस 9. राजा, 10. राशिद, दोनों पिता खुर्शीद, 11.दानीश पिता नजमूल सभी साकिन मोलबी टोला एवं अज्ञात 7से 8 लोग शामिल थे।
बताया जा रहा है, कि परोस के लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था , दो माह पूर्व भी विवाद हुआ था, जिसमें मेराज खान और उनके छोटे भाई गुफरान खान के साथ मारपीट की गई थी, जिसे लेकर अररिया नगर थाना में FIR दर्ज कराया गया था , लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपियों के द्वारा लगातार केस उठाने की धमकी दी जा रही थी, एवं केस नहीं उठाने पर जानसे मारने की धमकी दी जा रही थी।
इस मामले को लेकर अररिया SP धूरत सायली एवं SDPO के.डी.सिंह को आवेदन दे कर सुरक्षा की गुहार लगाई गई थी, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों से मिलीभगत करते हुए किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पत्रकार मेराज खान ने बताया कि घटना के बाद कई बार नगर थाना अध्यक्ष को फोन पर सूचना दी गई लेकिन थाना प्रभारी द्वारा लिखीत FIR की मांग करते हुए फ़ोन काट दिया। इलाज़ के दौरान अररिया सदर अस्पताल में पुलिस द्वारा लिखित बयान लिया गया लेकिन उसके बावजूद भी खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं किया गया।
घायल की हालत को देखते हुए अररिया सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
अररिया SP धूरत सायली ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर के लिए नगर थाना को कहा गया है।
विज्ञापन

]
