पटना, 12 जुलाई। मुख्य सचिवालय के पोर्टिको में उप मुख्यमंत्री के सिक्युरिटी गार्डों द्वारा पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर हमला है। इसमें कई पत्रकार चोटिल हुए हैं। उक्त बातें कहते हुए बिहार विधान सभा की लोक लेखा समिति के सभापति और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नंदकिषोर यादव ने कहा कि आज यहाँ कहा कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वहां से निकल रहे पत्रकारों ने उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव से कुछ सवाल पूछा तो वे भड़क गए और उसके बाद उनके सुरक्षा कर्मियों ने मीडिया कर्मियों की पिटाई कर दी।
तेजस्वी यादव के तेवर में आई तल्खी के शिकार पत्रकारों का दोष सिर्फ इतना ही था की उन लोगों ने उनकी संपत्ति के बारे में प्रश्न पूछा था। इससे उनके तेवर को तमतमाते देख उनके गार्डों ने प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक चैनलों के पत्रकारों पर हमला बोल दिया। मुख्य सचिवालय की सीढियों से घसीटते हुए पत्रकारों को पोर्टिकों तक मारते-पीटते ले जाया गया। राजनीति में रहने वालों, खास कर मंत्री जैसे पद पर रहने वालों को बड़ा धैर्य रखना पड़ता है, लेकिन तेजस्वी यादव आपे से बाहर हो गए और उनके सुरक्षा गार्डों द्वारा पत्रकारों पर हमला करवा दिया।
श्री यादव ने कहा कि सचिवालय को सत्ता का केंद्र माना जाता है। वहां लोकतंत्र के चैथे प्रहरियों के साथ एसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना का होना काफी दुखद है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए दोषी कर्मियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने की मांग की है ताकि आने वाले दिनों में पत्रकारों के साथ अभद्र व्यव्हार करने की किसी की हिम्मत न हो।