पटना 16 अप्रैल। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की पटना इकाई की ओर से नालंदा जिले के वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष कुमार आर्य के पुत्र चुन्नु के नृशंस हत्या के आलोक मे डाकबंगला चौराहा स्थित पारिजात कॉम्प्लेक्स (डबल्यूजेएआई मुख्य कार्यालय) मे एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डबल्यूजेएआई के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मधुप मणि पिक्कू ने किया। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी और एक शोक प्रस्ताव पारित कर इस घटना की तीव्र निंदा की गयी। इस मौके पर पटना जिला इकाई के अध्यक्ष श्री बाल कृष्ण ने कहा की बिहार मे आए दिन कहीं न कही पत्रकार या फिर उनके परिवारजनो के साथ अपराधिक घटनायें घटित हो रही है जिसे पुलिस के वरीय पदाधिकारीयों को चुनौती के रूप मे लेते हुए उसपर काबू करने की आवश्यकता है, ताकि लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ निर्भीक होकर अपना दायित्व निभा सकें।
इस शोक सभा के माध्यम से हम सभी पत्रकार जगत के लोग उस पीड़ित परिवार के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े है और दुख के इस घड़ी मे हम हमेशा उनके साथ खड़े रहेगे। हम सरकार और पुलिस प्रशासन से इस पूरी घटना का त्वरित और न्यायिक जांच के करवाने के भी पक्षधर है।
इस शोक सभा मे डबल्यूजेएआई के पटना इकाई के उपाध्यक्ष पारसनाथ, सचिव अक्षय आनंद, रौशन श्रीवास्तव, सत्येन्द्र कुमार सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
