पटना – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने कैबिनेट का विस्तार किया। विस्तार के क्रम में आठ नये मंत्रियों ने शपथ लिया। केेन्द्र में मोदी कैबिनेट के गठन के बाद आज हुए विस्तार में बीजेपी और लोजपा के सदस्यों को शामिल नहीं किया गया। इस विस्तार में अधिकतर पिछड़ी जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
संजय झा, अशोक चौधरी, श्याम रजक, नीरज कुमार, नरेन्द्र नारायण यादव, लक्ष्मेश्वर राय, रामसेवक सिंह और बीमा भारती कैबिनेट में शामिल किये गये हैं।
आज राजभवन में आयोजित समारोह में सभी मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
गौरतलब है कि संजय झा पूर्व में भाजपा में थें और नीतीश कुमार के काफी करीब माने जाते हैं। श्याम रजक पहले भी मंत्री रहे हैं। अशोक चौधरी कांग्रेस से जदयू में आये हैं।