पटना पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

sex racket

पटना: आज बुधवार तडके पटना पुलिस ने छापा मार कर आरके नगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस छापेमारी में पुलिस को कोई बडी सफलता तो नहीं मिली हाँ सुबह हुई इस छापेमारी में तीन लड़कियों को जरूर मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गईं लड़कियों में से ही एक लड़की ने पुलिस को फ़ोन पर जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने इस छापेमारी को अंजाम दिया।आरके नगर थाना पुलिस और महिला थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान पकड़ी गई लड़कियों ने बताया कि उन्हें बंधक बनाकर जबरन गलत काम कराया जा रहा था। छापेमारी के दौरान कोई आरोपी हाथ नहीं लगा है।